रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Uk Top News:कोटद्वार सड़क हादसे में आठ की मौत, सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट अटका, कांग्रेस की चुनावी तैयारी – Uk Top News Kotdwar Road Accident Suresh Rathor Narco Test Halted Congress Screening Committee Arrives Doon
ऋषिकेश

Uk Top News:कोटद्वार सड़क हादसे में आठ की मौत, सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट अटका, कांग्रेस की चुनावी तैयारी – Uk Top News Kotdwar Road Accident Suresh Rathor Narco Test Halted Congress Screening Committee Arrives Doon

November 28, 2026


UK top news kotdwar road accident suresh rathor narco test halted congress screening committee arrives doon

उत्तराखंड की बड़ी खबरें
ग्राफिक

विस्तार

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, चालक समेत आठ की मौत, बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा निवासी भंगलवाण गांव और सात महिलाएं शामिल हैं।  हादसे में घायल आठवीं महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में करीब 12 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ये भी पढ़ें…कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, चालक समेत आठ की मौत, बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश

अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट में आखिरकार पेंच फंस गया है। नार्को से पहले होने वाले मेडिकल टेस्ट में सुरेश राठौर अनफिट पाए गए हैं। जिससे यह तय हो गया है कि उनका नार्को टेस्ट नहीं हो सकता है। इधर, उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मेडिकल रिपोर्ट को साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, सुरेश राठौर का कहना है कि हरिद्वार पहुंचकर उर्मिला सनावर का पूरा काला चिट्ठा खोलेंगे। नार्को टेस्ट से पहले संबंधित व्यक्ति को एनेस्थीसिया दिया जाता है, इसके लिए मेडिकल टेस्ट होना जरूरी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि एनेस्थीसिया की कितनी मात्रा दी जानी है और उसका शरीर इसके लिए फिट है या नहीं। चार दिन पहले गुजरात के गांधीनगर पहुंचे सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में सुरेश अनफिट निकले और उन्हें वापस भेज दिया गया। ये भी पढे़ं… अंकिता भंडारी केस:  मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X