रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदोई:सपेरे को सांप ने डसा, पांच घंटा होती रही झाड़फूंक, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल – Hardoi Snake Bites Snake Charmer He Undergoes Traditional Faith Healing For Five Hours  Passes Away
हरदोई

November 28, 2026

Hardoi Snake bites snake charmer he undergoes traditional faith healing for five hours  passes away

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा में सपेरे को सांप ने शनिवार सुबह लगभग नौ बजे डस लिया। लगभग पांच घंटे तक सपेरा खुद और फिर परिचित झाड़फूंक करते रहे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद भी सीएचसी के स्ट्रेचर पर परिजन उसे जिंदा करने की कोशिश में झाड़फूंक करते रहे।

मूलरूप से लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नकटौरा निवासी रामबरन (35) पिछले छह माह से अपनी बहन रामकली के घर मझारी कंचनपुरवा में परिवार समेत रहता था। रामबरन सपेरा था। साथ ही बागवानी भी करता था। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे वह मझारी कंचनपुरवा में था। इसी दौरान उसके पास एक थैली में सांप भी था। कुछ स्थानीय लोगों के कहने पर वह सांप दिखाने लगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X