शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देहरादून

ऋषिकेश के आईडीपीएल में स्थापित हो हाईकोर्ट की खंडपीठ :नौटियाल – High Court Bench Should Be Established In Idpl

October 30, 2026


पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ऋषिकेश के आईडीपीएल परिसर में स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य पीठ नैनीताल में ही रहनी चाहिए, जबकि राज्य के व्यापक हित में ऋषिकेश में खंडपीठ का गठन किया जाना चाहिए। नौटियाल ने कहा, कई वर्षों से हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए हल्द्वानी के आसपास अनुपयुक्त भूमि का बार-बार प्रस्ताव दिए जाने के कारण मामला लंबित हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल परिसर खंडपीठ के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है। नौटियाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X