रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:हरदोई डिपो की महिला परिचालक पर यात्रियों से अभद्रता का आरोप – Female Conductor At Hardoi Depot Accused Of Misbehaving With Passengers

November 28, 2026


लखीमपुर खीरी। हरदोई डिपो की बस में तैनात महिला परिचालक के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया है। परिचालक पर यात्रियों से अभद्रता करने, टिकट के बचे रुपये वापस न करने, एक बच्ची के शारीरिक विकास को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। महिला यात्री ने परिचालक के खिलाफ विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

हरदोई के पिहानी निवासी लक्ष्मी शुक्रवार को लखीमपुर से पिहानी जाने के लिए हरदोई डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 9769 में सवार हुई थीं। लक्ष्मी ने बताया कि बच्ची की उम्र 10 साल है। परिचालक से हॉफ टिकट बनाने को कहा। आरोप है कि परिचालक ने बच्ची की लंबाई को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कहां से 10 साल की लगती है। यह कहते हुए परिचालक ने पूरा टिकट बना दिया। जबकि उसने 10 साल की उम्र का आधार कार्ड भी दिखाया, लेकिन परिचालक नहीं मानी। इसको लेकर बस में काफी नोकझोंक होती रही। महिला लक्ष्मी ने शनिवार को मामले की विभागीय अफसरों ने ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि यह बस हरदोई डिपो की है। ऐसे में वही के अधिकारी इसमें कुछ कर सकते है। मुझे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली, अगर मिलती है तो हरदोई डिपो के अधिकारियों को भेज देंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X