रायबरेली। उप संचालक चकबंदी विशाल कुमार यादव ने शुक्रवार को हाजीपुर गांव में ही कैंप लगाकर 26 वादों की सुनवाई की। पीठासीन अधिकारी ने सभी पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना। मौके पर ही तथ्यों को समझा और नियमानुसार निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इसी मॉडल पर अन्य गांवों में भी चकबंदी से संबंधित लंबित वादों की सुनवाई गांव में ही कराकर चकबंदी कार्यवाही को समय से पूर्ण किया जाए।