रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:खनन टीम की लोकेशन माफिया तक पहुंचा रहे दो युवक स्कॉर्पियो समेत पकड़े गए – Two Youths Who Were Tipping Off The Mafia About The Location Of A Mining Team Have Been Caught, Along With Their Scorpio Vehicle

November 28, 2026


चित्रकूट। राजापुर के दरसेड़ा गांव में अवैध खनन की मुखबिरी करते दो युवकों को एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियो समेत पकड़ लिया। दोनों ब्लैक स्कॉर्पियो से छापेमारी के लिए निकली टीम का पीछा कर रहे थे। मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि वे टीम की लोकेशन लगातार खनन माफिया तक पहुंचा रहे थे।

अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम राजापुर पूजा गुप्ता और सीओ राजापुर यामीन अहमद जांच के लिए निकले थे। तभी टीम को अहसास हुआ कि कोई लगातार उनका पीछा कर रहा है। इस पर घेराबंदी कर ब्लैक स्कॉर्पियो को रोक लिया गया।

वाहन सवार दोनों युवकों के मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वे करीब एक घंटे से एक ही नंबर पर लगातार बातचीत कर रहे थे। वे टीम की लोकेशन ट्रैक्टर चालकों के माध्यम से खनन माफिया तक पहुंचाकर उन्हें सतर्क कर रहे थे।

पकड़े गए युवकों की पहचान बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी अजय सिंह और सिद्धार्थ गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों को वाहन समेत थाना सरधुवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

सीओ यामीन अहमद ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीएम पूजा गुप्ता ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के साथ उनकी मुखबिरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पूरे नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X