Chitrakoot News:पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाया – Wife Hangs Herself After A Dispute With Her Husband

फोटो 27 सीकेटीपी 03 विनीता की फाइल फोटो।
November 28, 2026

फोटो 27 सीकेटीपी 03 विनीता की फाइल फोटो।
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में पति से विवाद के बाद 22 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
निजामपुर निवासी पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह मौसा के घर में होने वाली बरात में जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी विनीता देवी (22) ने बरात जाने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बरात के लिए निकल गया। रास्ते से जैकेट लेने के लिए लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली।
परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खंडेहा के पटपरहा निवासी पिता रामबाबू मायके पक्ष के लोगों के साथ पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि कई बार बेटी को दहेज के लिए दामाद ने पीटा, फिर समझौता हुआ था। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
November 28, 2026
28 सीकेटीपी-17- किसानों से जलनिकासी की जानकारी लेते अधिकारी। संवाद चित्रकूट। राजापुर तहसील के सिकरी अमान गांव में जल निकासी न होने से पैंतालीस बीघा कृषि भूमि जलमग्न है। बारिश का पानी नहीं निकलने से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। अब रबी की बोआई पर संकट खड़ा हो गया है। शिकायत पर शनिवार […]
November 28, 2026
चित्रकूट। राजापुर के दरसेड़ा गांव में अवैध खनन की मुखबिरी करते दो युवकों को एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियो समेत पकड़ लिया। दोनों ब्लैक स्कॉर्पियो से छापेमारी के लिए निकली टीम का पीछा कर रहे थे। मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि वे टीम की लोकेशन लगातार खनन माफिया तक […]
November 28, 2026
शिवरामपुर (चित्रकूट)। शुक्रवार सुबह शिवरामपुर के खोही रोड पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तीन घरों में घुस गया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक की […]
