रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:नौ थानों में शिकायतें तो सुनी गईं, निपटारा एक का भी नहीं – Complaints Were Heard At Nine Police Stations, But Not A Single One Was Resolved
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:नौ थानों में शिकायतें तो सुनी गईं, निपटारा एक का भी नहीं – Complaints Were Heard At Nine Police Stations, But Not A Single One Was Resolved

November 28, 2026


मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के 18 थानों में 131 शिकायतें आईं। इनमें 11 का ही निस्तारण हो सका, जबकि नौ थानों में एक भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। फरियादियों ने चकमार्ग पर अतिक्रमण और जमीन पर कब्जे से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं।

कटरा कोतवाली में सात शिकायतों में तीन, देहात कोतवाली में 16 में एक, कछवां में छह में एक, संतनगर में छह में एक, ड्रमंडगंज में 11 में एक, अदलहाट में तीन में एक, मड़िहान में आठ में दो और राजगढ़ में नौ में एक शिकायत का निस्तारण हुआ। विंध्याचल, चील्ह, पड़री, लालगंज, हलिया, जिगना, चुनार, जमालपुर और अहरौरा में कोई शिकायत निस्तारित नहीं हुई। पड़री थाने में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और सीओ सदर जटाशंकर मिश्र ने शिकायतें सुनीं। संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर और जिला बदर अपराधियों का फोटो सहित सत्यापन कराने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

एनडीपीएस अपराधियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच तथा अधूरे अभिलेखों को पूरा करने के निर्देश भी दिए। फरियादियों से शालीन व्यवहार और निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, पुलिसकर्मी, लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हलिया में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक शिवकुमार चौबे ने शिकायतें सुनीं। चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठी। जिगना में नायब तहसीलदार दिनेश शुक्ला और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X