रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:बराबरी पर छूटा फुटबॉल मैच – Football Match Ends In A Draw

November 28, 2026


बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए और मैच बराबरी पर छूटा। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। शिवा, सैफ अली, शौर्य, आयुष, शुभ, मयंक, प्रतीक और दिव्यांशु सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर देना और उनके खेल में सुधार करना रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X