रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:दो सर्वे बीते, फिर भी छप्पर के नीचे कट रही 10 हजार परिवारों की सर्द रातें – Two Surveys Have Been Conducted, Yet 10,000 Families Are Still Spending Their Winter Nights Under A Makeshift Roof
एटा

Etah News:दो सर्वे बीते, फिर भी छप्पर के नीचे कट रही 10 हजार परिवारों की सर्द रातें – Two Surveys Have Been Conducted, Yet 10,000 Families Are Still Spending Their Winter Nights Under A Makeshift Roof

November 28, 2026


एटा। सर्द रातों में छप्पर और कच्ची छत के नीचे गुजर-बसर कर रहे जिले के 10 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को दो बार सर्वे होने के बावजूद अब भी पक्के मकान की आस है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शुरू होने के बाद से अब तक जिले में कुल 20294 आवासों का ही निर्माण हो सका है।

वर्ष 2019 के सर्वे में 26288 आवेदनों में से 8200 और वर्ष 2024 में 25840 आवेदनों में से 8735 को पात्रता मिली, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महज 721 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 3 किस्तों (40 हजार, 70 हजार व 10 हजार रुपये) में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता मिलती है। इसके बावजूद मारहरा ब्लॉक के गांव खोजपुर निवासी चंद्रपाल व प्रेम सिंह का 12 सदस्यीय भूमिहीन परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर है, जहां 1 वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी से छोटे भाई की पत्नी आत्महत्या भी कर चुकी हैं। इसी गांव की आशा देवी भी 4 साल से कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं और तिरपाल डालकर कच्चे मकान में गुजारा कर रही हैं।

गत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने आवास

ब्लॉक

निर्मित आवास

अलीगंज

5592

अवागढ़ 1887

जैथरा 3597

जलेसर 600

मारहरा 917

निधौली कलां

2038

सकीट 3538

शीतलपुर

2129

आवेदन के बाद शासन को सूची जाती है। वहीं से सर्वे के बाद पात्रों की सूची निर्धारित की जाती है। सर्वे में बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त भी हो जाते हैं। स्थानीय स्तर पर पात्रों का सत्यापन विभाग द्वारा कराया जाता है और सत्यापन के बाद ही पैसा जारी किया जाता है।

– सुनील कुमार, परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण

गांव खोज पुर में छप्पर के नीचे रहने को मजबूर चंद्रपाल का परिवार। संवाद

गांव खोज पुर में छप्पर के नीचे रहने को मजबूर चंद्रपाल का परिवार। संवाद– फोटो : पीडित महाराज सिंह

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X