रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चुनाव में क्षमता, सक्रियता और प्रभावशीलता की है परीक्षा :कर्मवीर – Elections Are A Test Of Capability, Activism And Effectiveness: Karmaveer
हरदोई

चुनाव में क्षमता, सक्रियता और प्रभावशीलता की है परीक्षा :कर्मवीर – Elections Are A Test Of Capability, Activism And Effectiveness: Karmaveer

November 29, 2026


Elections are a test of capability, activism and effectiveness: Karmaveer

फोटो-27-बैठक में जानकारी लेते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह (बीच में), जिलाध्यक्

हरदोई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। कर्मवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव संगठन की सामूहिक क्षमता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की परीक्षा है।

हर कार्यकर्ता को मिशन मोड में जमीन पर उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। चुनावी सफलता के लिए निरंतर संवाद और सेवा जरूरी है। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी विजय का आधार है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि विजय का मार्ग बूथ प्रबंधन से होकर गुजरता है। बैठक में रजनी तिवारी, जय प्रकाश, प्रेमावती, अशोक अग्रवाल, प्रभाष कुमार और रामपाल वर्मा समेत कई नेता उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X