Sultanpur News:सऊदी अरब से 42 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव – Body Of Young Man Reaches Home From Saudi Arabia After 42 Days
गोसाईगंज। सऊदी अरब से 42 दिन बाद शुक्रवार रात इटकौली निवासी सफीउद्दीन का शव घर पहुंचा। परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इटकौली निवासी सफीउद्दीन 27 मई 2025 को सऊदी अरब गए थे। वहां 16 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार के लोग उनके शव के भारत आने का इंतजार कर रहे थे।
शव को वतन लाने के लिए भारतीय दूतावास, रियाद से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एनओसी जारी कराई गई थी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अब्दुल हक ने पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में पहल की थी। (संवाद)
