Etah News:मलावन पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को वापस दिलाए 4350 रुपये – Malawan Police Recovered Rs 4,350 For A Victim Of Cyber Fraud
एटा। साइबर ठगी के शिकार हुए मलावन क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना मलावन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई 4350 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी है। सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित को उसकी रकम वापस दिलाई, जिस पर आवेदक ने पुलिस टीम का आभार जताया। संवाद
