रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वायु प्रदूषण:पीएम2.5 के बढ़ते खतरे के बीच कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? फेफड़ों को हेल्दी रखती हैं ये चीजें – Foods To Support Lung Health During Air Pollution Se Bachne Ke Liye Kya Kare
फिटनेस

वायु प्रदूषण:पीएम2.5 के बढ़ते खतरे के बीच कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? फेफड़ों को हेल्दी रखती हैं ये चीजें – Foods To Support Lung Health During Air Pollution Se Bachne Ke Liye Kya Kare

November 29, 2026


वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण माना जाता रहा है, इसके कारण होने वाली बीमारियां सालाना लाखों लोगों की जान ले रही हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषित हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे बेहद सूक्ष्म प्रदूषक कण होते हैं जो फेफड़ों से होते हुए खून में मिलकर धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचकर वहां डैमेज कर सकते हैं। अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि वायु प्रदूषण किस तरह से हमारे किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है?

मेडिकल रिपोर्टस से पता चलता है कि प्रदूषण के संपर्क में आने का सबसे पहला असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम2.5 जैसे बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच जाते हैं। इससे शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह देते हैं।

अब सवाल ये है कि प्रदूषण में फेफड़ों की सेहत को ठीक रखने के लिए और क्या उपाय किए जा सकते हैं, इन दिनों अपने खान-पान को लेकर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

Foods to Support Lung Health During Air Pollution se bachne ke liye kya kare

प्रदूषण का फेफड़ों पर असर
– फोटो : Adobe Stock

 प्रदूषण का फेफड़ों पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषण वाले दिनों में सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क पहनना, प्रदूषण के समय बाहर निकलने से बचना और घर के भीतर की हवा साफ रखने के साथ खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

  • कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की सामान्य रक्षा प्रणाली को मजबूती देते हैं।
  • संतुलित डाइट फेफड़ों की सेहत बनाए रखने में मदद करती है, जिससे प्रदूषण के कारण फेफड़ों को होने वाली गंभीर समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
Foods to Support Lung Health During Air Pollution se bachne ke liye kya kare

पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
– फोटो : Freepik.com

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए क्या चीजें खाएं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हवा में बढ़ा प्रदूषण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में आपको डाइट में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ा लेनी चाहिए जिससे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सके।

  • इन दिनों में आंवला जरूर खाएं। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।
  • खट्टे फलों में विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज और कोलेजन बनाने के लिए जरूरी है।
  • डाइट में पालक को शामिल करें। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।
  • टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। वहीं हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें सूजनरोधी गुण पाए गए हैं। ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
Foods to Support Lung Health During Air Pollution se bachne ke liye kya kare

प्रदूषण से बचाव करते रहना जरूरी
– फोटो : Amarujala.com/AI

इन बातों का भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि वायु प्रदूषण को फेफड़ों के साथ शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक पाया गया है, ऐसे में अपने जोखिमों को कम करने के लिए कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान दें।

  • प्रदूषण के दिनों में बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, इससे हानिकारक कणों को शरीर में पहुंचने से रोका जा सकता है।
  • वायु की गुणवत्ता बहुत खराब होने पर बाहर व्यायाम करने से बचें।
  • इनडोर प्रदूषण भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, इसलिए घर में धुआं, अगरबत्ती या सिगरेट पीने से बचें।
  • प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए खूब पानी पीते रहना भी जरूरी माना जाता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X