परिसीमन विधेयक Live:आज स्टालिन और शरद पवार से खरगे की मुलाकात; सोनिया गांधी भी जा सकती हैं साथ – Parliament Session Delimitation Bill Opposition Meet Live Updates India Bloc Dmk Ncp Keralam Karnataka Leaders
10:50 AM, 29-Nov-2026
अभिषेक बनर्जी के आवास से रवाना हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास से रवाना हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता आज चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। ममता बनर्जी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी।
10:48 AM, 29-Nov-2026
वीडी सतीशन केरल हाउस से रवाना
केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन केरल हाउस से रवाना हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता आज चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
10:46 AM, 29-Nov-2026
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रवाना
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में ये नेता आज चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से भी मिलेंगे।
#WATCH | Senior leaders of the INDIA bloc arrive at Delhi airport. Led by Congress chief Mallikarjun Kharge, they will meet DMK chief MK Stalin in Chennai and NCP-SCP chief Sharad Pawar in Mumbai today. https://t.co/K5n1C9GKHU
— ANI (@ANI) November 29, 2026
10:44 AM, 29-Nov-2026
2029 में लोकसभा में होंगी 272 महिला सांसद: भाजपा नेता गौरव वल्लभ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को एक संख्या याद रखनी चाहिए- 272। साल 2029 में देश की 272 महिलाएं सांसद बनकर लोकसभा में पहुंचेंगी। उन्हें 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा। अभी यह 13 प्रतिशत है’।
वल्लभ ने कहा, उन्हें (राहुल गांधी) एक और संख्या याद रखनी चाहिए- 152। साल 2024 में ऐसे 152 लोकसभा क्षेत्र थे, जहां मतदाताओं को एक भी महिला उम्मीदवार नहीं मिली थी। इसलिए उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। हमने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था में पहुंचाने का संकल्प लिया है’।
10:40 AM, 29-Nov-2026
दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा के लिए कर रहे समर्थन: परिसीमन पर द्रमुक
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। एलंगोवन ने कहा, ‘भाजपा 31 दिसंबर के बाद जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने के लिए विधेयक ला सकती है। यह राज्यों के लिए बहुत खतरनाक है। उत्तर भारत के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को दक्षिणी राज्यों की तरह सफलतापूर्वक लागू नहीं कर पाए हैं। खासकर तमिलनाडु ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है। इसी वजह से हमारी आबादी कम है। जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को गंभीरता से लागू किया है, उन्हें इसका नुकसान नहीं होना चाहिए। यही हमारा रुख है’।
‘इसलिए हम चाहते हैं कि जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाने के बावजूद संसद में राज्यों की मौजूदा सीटों का अनुपात बरकरार रहे। 542 सदस्यों वाली लोकसभा में हमारे सांसदों की हिस्सेदारी 7.18 प्रतिशत थी। हम चाहते हैं कि जनसंख्या के आंकड़े चाहे जो भी हों, यह अनुपात बना रहे’।
कांग्रेस से अलग बैठने के फैसले को परिसीमन विधेयक के समर्थन से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘नहीं। जब हमने गठबंधन छोड़ा था, तभी हमने एक पत्र दिया था। इसमें कहा था कि हम कांग्रेस के साथ नहीं बैठना चाहते। इसका इस मुद्दे से कोई संबंध नहीं है। हमने यह फैसला काफी पहले लिया था। जब हमने गठबंधन छोड़ा, तब कांग्रेस पार्टी टीवीके के साथ जुड़ गई थी। उसने कहा था कि वह टीवीके के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी’।
उन्होंने आगे कहा, ‘राहुल गांधी टीवीके के साथ रहना चाहते हैं। वह टीवीके के प्रवक्ता बन गए हैं। उनके सभी सांसद और नेता भी टीवीके के प्रवक्ताओं की तरह काम करने लगे हैं। वे किसी भी मुद्दे पर बोलेंगे। लेकिन वे उस खतरे को नहीं समझ रहे हैं, जिसका सामना हमें करना पड़ सकता है। 31 दिसंबर के बाद सरकार एक साधारण विधेयक लाकर सभी राज्यों में जनसंख्या के आधार पर सीटें बढ़ा सकती है। हम इसी खतरे को रोकना चाहते हैं’।
सीटों में बढ़ोतरी को 50 प्रतिशत तक सीमित रखने और राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी बरकरार रखने के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘यह फैसला हुआ है कि सीटों में बढ़ोतरी 50 प्रतिशत तक सीमित रहेगी। हर राज्य को संसद में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी के अनुसार सीटें मिलेंगी। यानी तमिलनाडु को 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। यह व्यवस्था अगले 25 साल तक जारी रहनी चाहिए’।
‘अगर जनसंख्या सर्वे कराया जाता है और उसमें उत्तर भारत के राज्यों की आबादी बढ़ने तथा दक्षिण भारत के राज्यों की आबादी घटने की बात सामने आती है, तब भी अगले 25 साल तक किसी राज्य की मौजूदा सीटों की हिस्सेदारी नहीं बदली जा सकती’।
उन्होंने कहा, ‘ये दोनों प्रमुख मुद्दे उस सर्वदलीय बैठक में उठाए गए थे, जिसमें कांग्रेस भी शामिल थी। कांग्रेस ने भी बैठक में हिस्सा लिया था। कई मुख्यमंत्री भी एक दूसरी बैठक में शामिल हुए थे। हम इसी सहमति को स्वीकार कर रहे हैं’।
द्रमुक प्रवक्ता ने कहा, ‘परिसीमन हर 25 साल में एक बार होना चाहिए। 31 दिसंबर के बाद ये 25 साल पूरे हो जाएंगे। इसके बाद सरकार कोई भी विधेयक ला सकती है। यह संविधान संशोधन विधेयक नहीं होगा। साधारण विधेयक के जरिए भी सरकार सीटों की संख्या बढ़ा सकती है। इसके लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत नहीं होगी। साधारण बहुमत से ही ऐसा किया जा सकता है’।
‘यही वह खतरा है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। दो बार हुई सर्वदलीय बैठकों में बनी सहमति के आधार पर हम इस फैसले को स्वीकार कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि विधेयक आने के बाद राज्यों के हित प्रभावित हों। हम इसे स्वीकार कर रहे हैं। हम यह केवल राज्यों के हितों की रक्षा के लिए कर रहे हैं’।
10:33 AM, 29-Nov-2026
परिसीमन संविधान का उल्लंघन, देश पर तानाशाही थोपने की कोशिश: राजद सांसद सुधाकर सिंह
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने परिसीमन प्रक्रिया का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक संसद के अंदर इसे रोकने की आखिरी लड़ाई लड़ेगा। उनके मुताबिक, परिसीमन संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने भाजपा पर देश में तानाशाही थोपने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। कहा कि इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं की द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की तैयारी पर सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीएमके लंबे समय से उनकी भरोसेमंद सहयोगी रही है। अगर उसे कोई शिकायत है, तो गठबंधन के भीतर इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, हम लालू जी और तेजस्वी जी से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे। हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
10:27 AM, 29-Nov-2026
परिसीमन विधेयक पर संजय राउत का शरद पवार पर हमला
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) पर तीखा हमला बोला। परिसीमन विधेयक को लेकर राउत ने आरोप लगाया कि शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र के हितों से ज्यादा राजनीतिक सत्ता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पूछा कि पार्टी ऐसे प्रस्ताव का समर्थन क्यों करना चाहती है, जिसका विरोध उसके विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगी दल कर रहे हैं।
राउत ने शरद पवार को याद दिलाया कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने उनके राज्यसभा चुनाव में समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पार्टी के आठों सांसद गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन से जीते थे।
उन्होंने अविभाजित शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हुई टूट का भी जिक्र किया। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने सदस्य गंवाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। संजय राउत ने चेतावनी दी कि परिसीमन विधेयक का समर्थन करना महाराष्ट्र और वहां के लोगों के साथ विश्वासघात करने जैसा होगा।
10:04 AM, 29-Nov-2026
सपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने निर्देश दिया है कि सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें। साथ ही, सदन में पेश होने वाले विधेयकों का विरोध करें।
Samajwadi Party’s Chief Whip in Lok Sabha, Dharmendra Yadav issues a three-line whip to party’s MPs in the House, directing them to be present in the House from 30th November to 3rd December and oppose the Bills being tabled. https://t.co/GZJ2qHFpof
— ANI (@ANI) November 29, 2026
10:01 AM, 29-Nov-2026
स्टालिन और पवार से मुलाकात करेंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मुंबई में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी उनके साथ जाने की संभावना है।
09:57 AM, 29-Nov-2026
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा
प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि संसद में अगले कुछ दिन बेहद अहम होंगे। देश के लोग इन पर करीबी नजर रखेंगे। खासकर महिलाएं इन घटनाक्रमों को ध्यान से देखेंगी।
उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण लागू करने में कई दशकों की देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार भी महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की कोशिश की थी, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने गलत आधार पर इसका विरोध किया था।
सूर्या ने कहा कि आज कांग्रेस को छोड़कर विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां इस जरूरत को समझ चुकी हैं। देश के लोग चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द लागू हो। इसलिए इन दलों ने विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, मैं इन सभी दलों के समर्थन का स्वागत करता हूं।
