रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में किन्नौर के 92 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित – Candidates From Kinnaur Were Present In Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Examination

November 29, 2026


जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में किन्नौर के 92 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

. 488 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 449 ने दी परीक्षा, पूह केंद्र में सर्वाधिक 95.1 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)।

किन्नौर में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा तीनों निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के कुल 488 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 449 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में कुल 92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार कल्पा केंद्र में 193 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 173 ने परीक्षा दी। यहां 89.6 प्रतिशत उपस्थिति रही। निचार केंद्र में 192 में से 178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 92.7 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, पूह केंद्र में 103 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 98 ने परीक्षा दी। यहां सर्वाधिक 95.1 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तीनों शिक्षा खंडों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा की निगरानी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ, मूरंग और भावानगर के प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। पर्यवेक्षकों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परीक्षा अधीक्षकों और निरीक्षकों को परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) जिला किन्नौर कुलदीप सिंह डोगरा ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष जताया। उन्होंने परीक्षा के सुचारु संचालन में सहयोग देने वाले तीनों पर्यवेक्षकों, प्रधानाचार्यों, परीक्षा अधीक्षकों, निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X