लखीमपुर खीरी:अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 10 लोग घायल – Man Killed And 10 Injured In Separate Road Accidents In Lakhimpur Kheri

सांकेतिक तस्वीर
November 29, 2026

सांकेतिक तस्वीर
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र और खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
मितौली थाना क्षेत्र में मढ़िया बाजार पुलिस चौकी के पास रविवार को पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार सवार लोग मरीज लेने लखनऊ जा रहे थे। मोहम्मदी क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मुज्जसिम कार चला रहे थे। कस्ता में कार चालक ने सवारी के तौर पर पृथ्वी पाल और उनके परिवार को बैठाया था। पिकअप चालक वीरपाल पीलीभीत से सीतापुर से कचरी लेकर वापस लौट रहा था। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ हादसे की जांच में जुटी है।
कोहरे के कारण हुआ दूसरा बड़ा हादसा
थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब आठ बजे खानीपुर के निकट घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ। बहराइच की ओर से धान की बोरियां लादकर लखीमपुर जा रहे ट्रक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही एक अन्य कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
November 29, 2026
संपूर्णानगर। थाना संपूर्णानगर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से कोई भी लेखपाल या कानूनगो मौके पर मौजूद नहीं मिले। राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण जमीन और रास्ते से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका और शिकायतकर्ताओं को मायूस होकर खाली […]
November 28, 2026
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीराबोझी में साइकिल मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक की पहचान ग्राम जीराबोझी निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र इतवारी के रूप में हुई है। मृतक के पत्नी गुड्डी ने बताया कि राकेश सहिजना रामपुर बनवारी से दुकान बंद करके […]
November 28, 2026
लखीमपुर खीरी। हरदोई डिपो की बस में तैनात महिला परिचालक के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया है। परिचालक पर यात्रियों से अभद्रता करने, टिकट के बचे रुपये वापस न करने, एक बच्ची के शारीरिक विकास को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। महिला यात्री ने परिचालक के खिलाफ विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन […]
