रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:सिंचाई और जल संचयन को 3.53 करोड़ से बनेंगे 41 कुएं – 41 Wells To Be Constructed For Irrigation And Water Harvesting At A Cost Of 3.53 Crore

November 29, 2026


ललितपुर। जिले के 23 गांवों में किसानों के खेतों पर 41 कुओं का निर्माण कराया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग इस पर 3.53 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एक कुएं के निर्माण पर 8.63 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू करेगी। इन कुओं से किसानों को फसलों की सिंचाई और जल संचयन में मदद मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों पर सिंचाई और जल संचयन के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से कुओं का निर्माण कराया जाता है। इस बार भी विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे थे। विभिन्न गांवों के किसानों ने अपने खेतों में कुएं बनवाने के लिए आवेदन किए थे। विभाग ने आवेदनों की जांच के बाद उन्हें स्वीकृति दे दी है।

विभाग के अनुसार, विघामहावत, मऊ, बालाबेहट, महोली, अड़वाहा, पहाड़ीखुर्द, कुचदौं, रमपुरा, बस्त्रावन, रारा, घिसौली, भरतपुरा, मोतीखेड़, पिपरा, डुंगरिया, पिपरिया जागीर, पवा, ठाकखेरा, भैलोनीसूबा, बिजरौठा, बार, पूराकलां आदि गांव में कुओं का निर्माण कराया जाएगा।

———

जनपद के 23 गांवों में 41 लोगों के कूपों का निर्माण किया जाना है। इस कूपों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के बाद कूपों का निर्माण शुरू किया जाएगा।

-राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X