रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kurukshetra News:शैक्षणिक भ्रमण पर जयराम पब्लिक स्कूल पहुंचे खिदरपुरा के विद्यार्थी – Students From Khidarpura Arrive At Jayram Public School For An Educational Visit
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:शैक्षणिक भ्रमण पर जयराम पब्लिक स्कूल पहुंचे खिदरपुरा के विद्यार्थी – Students From Khidarpura Arrive At Jayram Public School For An Educational Visit

November 29, 2026


Students from Khidarpura arrive at Jayram Public School for an educational visit

कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान फुटबॉल खेलते हुए बच्चे। स्वयं

कुरुक्षेत्र। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिदरपुरा के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल की स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी और खेल मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था और साफ-सफाई की सराहना की। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को जलपान भी कराया गया। प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को नए अनुभव मिलते हैं। किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X