रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कैथल

Kaithal News:बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर चढ़ाई कार, घायल – Father Injured After Car Driven At Him For Objecting To The Molestation Of His Daughter

November 29, 2026


करनाल/तरावड़ी। बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने पिता पर कार चढ़ा दी। घटना गांव शामगढ़ बस स्टैंड की है। पिता बेटी को कॉलेज बस में बैठाने पहुंचे थे। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। छात्रा की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और हत्या की कोशिश सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अंबाला के मुलाना स्थित एमएम यूनिवर्सिटी में बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। रोजाना कॉलेज बस से आती-जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब 6:15 बजे पिता उसे बस में बैठाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान करनाल की तरफ से सफेद रंग की कार आई जिसमें दो युवक सवार थे। कार चालक ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। पिता ने उसे हटाकर पीछे कर दिया। तब आरोपी वहां से चला गया।

शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी दोबारा कार लेकर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से पिता पर गाड़ी चढ़ा दी। छात्रा समय रहते वहां से हट गई लेकिन उसके पिता कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

24 घंटे में आरोपी पकड़े

एसपी करन गोयल ने बताया कि मामले की जांच एएसआई हरविश कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी गांव डाबरी निवासी परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X