रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास में हादसा:सिरोलिया के समीप पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, 16 महिला मजदूर घायल – Collision Between A Pickup Vehicle And A Mini-truck Near Sirolia; 16 Female Laborers Injured
देवास

देवास में हादसा:सिरोलिया के समीप पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, 16 महिला मजदूर घायल – Collision Between A Pickup Vehicle And A Mini-truck Near Sirolia; 16 Female Laborers Injured

November 29, 2026


Collision between a pickup vehicle and a mini-truck near Sirolia; 16 female laborers injured.

सिरौलिया के समीप एक्सीडेंट में 16 लोग घायल उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

विस्तार

देवास जिले में शुक्रवार को सिरोलिया गांव के बाहर पिकअप और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार 16 महिला मजदूर घायल हो गईं। सभी महिलाएं मजदूरी के लिए रतैड़ी गांव जा रही थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ महिलाओं का प्राथमिक उपचार सिरोलिया गांव में ही किया गया, जबकि अन्य को देवास जिला अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रक से गिरती गायों ने खोल दी तस्करी की पोल: 35 गोवंश ठूंसकर भरे थे, एक की मौत; ड्राइवर-क्लीनर हुए फरार

जानकारी के अनुसार, सिरोलिया गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह धनिया उखाड़ने के काम के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर रतैड़ी गांव जा रही थीं। अभी वे गांव के बाहर ही पहुंची थीं कि सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं और कई महिलाओं को चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और महिलाओं के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पिकअप और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कुछ महिलाओं को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे में घायल महिलाओं को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घायलों में दुर्गा पति पंकज, ममता पति शिवनारायण, शांता पति जयराम, मीरा बाई पति हरि चौहान, गायत्रा पति रामचरण, सुगम पति मांगीलाल, सावित्रा पति मोहनलाल, मिसर पति मांगीलाल, सुमन पति रमेश, विनीता पिता हरिसिंह, अलका पति गंगाराम, रानी पति जितेंद्र, अलका पति राकेश और रीना पति हेमराज सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में भी घटना की जानकारी फैल गई। घायल महिलाओं के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X