देवास:चोरी के 18 दिन बाद 3 आरोपी भोपाल से पकड़े, सीसीटीवी से मिला सुराग, 40 ग्राम सोना-200 ग्राम चांदी बरामद – Dewas: Three Arrested In House Theft Case After 18 Days, Cctv Trail Leads Police To Bhopal

हिरासत में आरोपी
November 27, 2026

हिरासत में आरोपी
शहर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 18 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी बस से भोपाल भाग गए थे। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनके आने-जाने का रास्ता तलाशा और पीछा करते हुए भोपाल तक पहुंची। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस अब तक आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम सोना और करीब 200 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर चुकी है।
पहले की रेकी, फिर ताला तोड़कर की चोरी
पुलिस के मुताबिक मोती बंगला निवासी अश्विनी विश्वकर्मा एक कंपनी में काम करते हैं। 7 नवंबर की रात उनका मकान सूना था। इसी दौरान भोपाल से बस के जरिए देवास पहुंचे आरोपियों ने उनके घर को निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले इलाके में घूमकर मकान की रेकी की और घर में किसी के नहीं होने की पुष्टि करने के बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
ये भी पढ़ें: इंदौरः 28 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में हाईरिस्क, शादी में देरी और रक्तचाप बना बड़ा खतरा
पैदल बस स्टैंड पहुंचे, फिर भोपाल भागे
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल बस स्टैंड पहुंचे और सुबह भोपाल जाने वाली बस में सवार होकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग को जोड़कर आरोपियों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया गया। फुटेज में दो संदिग्ध चोरी के बाद सुबह गुरुद्वारे के सामने वाली लाइन में बैठे दिखाई दिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले रातभर मोहल्ले में घूमकर सूने मकान की रेकी की थी। इसके बाद मौका मिलते ही चोरी कर बस से भोपाल निकल गए।
तीन गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अब तक 40 ग्राम सोना और करीब 200 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गए शेष जेवरों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। वहीं फरार चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
November 26, 2026
शराबकांड में गिरफ्तारी विस्तार देवास जिले के चंदाना में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले से जुड़े अवैध शराब कारोबार में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र मालवीय निवासी गोपाल नगर, इटावा और राहुल गिरी उर्फ राहुल गोस्वामी निवासी नेहरू नगर, देवास के रूप में हुई […]
November 26, 2026
देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड का दर्दनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब की चपेट में आए चंदाना निवासी 30 वर्षीय राकेश पिता कैलाश जेठीवाल की बुधवार को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस कांड में जान गंवाने वालों की […]
November 25, 2026
नकली तमंचा और तलवार दिखाकर फैलाई दहशत, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निकाला जुलूस,
