रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:गौचर के लोकेश सिंह सजवाण बने नायब तहसीलदार – Lokesh Singh Sajwan From Gauchar Becomes Naib Tehsildar

November 29, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

Updated Sun, 29 Nov 2026 04:53 PM IST

Lokesh Singh Sajwan from Gauchar becomes Naib Tehsildar

फोटो

कर्णप्रयाग/गौचर। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर लोकेश सिंह सजवाण राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार बने हैं। प्रदेश में चयनित 36 नायब तहसीलदारों में उन्होंने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। लोकेश के पिता सूरत सिंह सजवाण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गौचर से हुई। उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर से हाईस्कूल में 93 फीसदी और इंटरमीडिएट में 95 फीसदी अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। लोकेश ने लोअर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की है। पिता सूरत सिंह सजवाण ने कहा कि बेटे की इस सफलता पर पूरे परिवार को गर्व है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X