रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:ज्योतिर्मठ के खेल मैदान में बनेगा सिंथेटिक ट्रेक व मल्टीप्लेक्स भवन – A Synthetic Track And A Multiplex Building Will Be Constructed On The Sports Ground At Jyotirmath

November 29, 2026


डीएम ने अधिकारियों को जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ के रविग्राम खेल मैदान को मिनी स्टेडिम के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडिम को स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाय।

रविग्राम खेल मैदान को खेलो इंडिया योजना के तहत मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें सिंथेटिक ट्रेक और मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने संबंधित शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्माण कार्य धरातल पर उतारने के लिए जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदान में प्रस्तावित कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप करने का अनुरोध किया। डीएम ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को निर्देश दिए कि लोगों की अपेक्षा के अनुरूप कार्रवाई की जाए। ताकि खेल मैदान का अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।

बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र द्विवेदी, डीजीएम डीएस गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X