रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेस्ट यूपी की खबरें:दहेज मांगा तो प्लास्टिक की कार देकर तोड़ा रिश्ता, मजीदनगर में कपड़े के गोदाम में भीषण आग – News From West Up: Engagement Broken By Gifting A Plastic Toy Car After A Dowry Demand; Massive Fire Breaks
शामली

November 29, 2026

मेरठ में थार गाड़ी की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की वालों ने खिलौने वाली थार थमा दी। इतना ही नहीं, रिश्ता भी खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

News from West UP: Engagement broken by gifting a plastic toy car after a dowry demand; massive fire breaks

खिलौने वाली थार दी।

दरअसल, मेरठ के सोलाना गांव के बब्बर ने अपनी बेटियों का रिश्ता ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटों महताब और जैद से तय किया था। करीब पांच महीने पहले तय हुए इस रिश्ते में सगाई के दौरान लड़की पक्ष ने दहेज का सामान और एक लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि शादी की बातचीत के दौरान लड़के पक्ष ने थार गाड़ी की मांग कर दी। इसके बाद लड़की वालों ने शमशेर को लालखत की रस्म के लिए घर बुलाया। सुबह से रात तक इंतजार कराने के बाद उन्हें खिलौने वाली थार देकर रिश्ता खत्म कर दिया। लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें इंसान नहीं, कार चाहिए थी, इसलिए कार दे दी है। वहीं, शमशेर खिलौना थार फेंककर वहां से चले गए।

News from West UP: Engagement broken by gifting a plastic toy car after a dowry demand; massive fire breaks

गोदाम में धधकती आग।

मेरठ: मजीदनगर में कपड़े के गोदाम में लगी आग

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। मजीद नगर निवासी जियाउद्दीन का कपड़ों का गोदाम मजीद नगर में ही है। रविवार सुबह करीब पांच बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तपिश से आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। धुएं और गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए। सीएफओ के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

News from West UP: Engagement broken by gifting a plastic toy car after a dowry demand; massive fire breaks

सुरेंद्र की फाइल फोटो।

शामली: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बहावड़ी गांव निवासी 63 वर्षीय सुरेंद्रपाल दिल्ली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त थे। वह 11 दिसंबर को होने वाली बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। सिक्का चौकी क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्ट्री के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

News from West UP: Engagement broken by gifting a plastic toy car after a dowry demand; massive fire breaks

अनस की फाइल फोटो।

मेरठ: बीपीटी छात्र की दुर्घटना में मौत, परिवार का बुरा हाल

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीपीटी के छात्र अनस की मौत हो गई। 25 वर्षीय अनस सरधना के नानू गांव का रहने वाला था और सुभारती कॉलेज से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात हादसे के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जवान बेटे की मौत से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X