रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:क्रीड़ा प्रतियोगिता में छाए रहे जागीर और कुरावली के छात्र-छात्राएं – Students From Jagir And Kurawali Stole The Show At The Sports Competition
मैनपुरी

Mainpuri News:क्रीड़ा प्रतियोगिता में छाए रहे जागीर और कुरावली के छात्र-छात्राएं – Students From Jagir And Kurawali Stole The Show At The Sports Competition

November 29, 2026


Students from Jagir and Kurawali stole the show at the sports competition.

फोटो 36 मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। स्रोत विभाग
– फोटो : पदोन्नति मांग को लेकर बीएसए दफ्तर पहुंचे ​शिक्षक। संवाद

मैनपुरी। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 42वीं जनपदीय खेलकूद एवं स्काउट-गाइड प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया और उनके प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने ध्वजारोहण कर किया। जिले के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। वहीं स्काउट-गाइड प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जागीर और कुरावली के छात्र-छात्राओं को दबदबा रहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि प्रतिभाग करना भी बड़ी उपलब्धि है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

—–

प्रमुख स्पर्धाओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

ऊंची कूद बालक वर्ग में कुरावली के कृष्ण कुमार और बालिका वर्ग में जागीर की शिवांगी प्रथम रहीं। गोला फेंक में बालक वर्ग से मैनपुरी के अनुराग और बालिका वर्ग से जागीर की सोनी ने बाजी मारी। तश्तरी फेंक में कुरावली के फैजान और जागीर की हिमांशी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार और सीमा, जबकि 200 मीटर दौड़ में राहत और नेमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जागीर के इरफान और नगर क्षेत्र की सीमा विजेता रहीं। बालिका कबड्डी में जागीर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X