Fatehpur News:दम तोड़ती दिखाई दे रही रही वीबी-जी रामजी योजना – The Vb-g Ramji Scheme Appears To Be Dying Out
हसवा। गांवों में रोजगार की गारंटी देने वाली वीबी-जी रामजी योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। चार लाख से अधिक मजदूरों वाले जिले में काम करने वालों की संख्या दहाई के आंकड़े तक सिमट गई है। 13 विकासखंडों में कहीं कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति शून्य है तो कहीं महज एक से पांच तक। 23 से 25 नवंबर के आंकड़े योजना की बदहाली की तस्वीर सामने रख रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल, तकनीकी अड़चनें और मजदूरी भुगतान में देरी ने वीबी-जी रामजी योजना को संकट में डाल दिया है।
जिले में 23 नवंबर को 61 मजदूर काम पर पहुंचे थे। 24 नवंबर को संख्या बढ़कर 164 हुई लेकिन अगले ही दिन 25 नवंबर को फिर घटकर 89 रह गई। हसवा ब्लॉक में तीनों दिनों क्रमशः शून्य, छह और पांच मजदूर ही काम करते मिले। भिटौरा में लगातार तीन दिन उपस्थिति शून्य रही। असोथर में 25 नवंबर को महज एक, देवमई में एक, मलवां में दो और विजयीपुर में दो मजदूर कार्यस्थल पर पहुंचे। ऐसे में गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
…………………….
हड़ताल और तकनीकी अड़चनें बाधा
योजना की बदहाली के पीछे कर्मचारियों की नाराजगी और तकनीकी समस्याएं भी बड़ी वजह बन रही हैं। 23 नवंबर से कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक, लेखा सहायक और तकनीकी सहायक हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 11 हजार रुपये के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। वहीं एनएमएमएस एप में बार-बार अपडेट और उपस्थिति दर्ज करने की तकनीकी दिक्कतों से मजदूरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा रोजगार सेवकों का दावा है कि मजदूरों को दो माह से मजदूरी नहीं मिली है जबकि भुगतान सात दिन में करने की व्यवस्था बताई गई थी। मजदूरी में देरी और काम की अनिश्चितता से योजना के प्रति श्रमिकों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।
…………………….
कागजों में प्रयास, जमीन पर सन्नाटा
अधिकारियों की ओर से ग्राम पंचायतों में मजदूरों की मांग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायत मित्रों और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कार्यस्थलों पर मजदूरों की कम उपस्थिति बता रही है कि योजना को पटरी पर लाने के प्रयास अभी असरदार साबित नहीं हो रहे हैं। रोजगार की गारंटी देने वाली योजना में जब काम और मजदूरी दोनों का इंतजार लंबा हो जाए, तो ग्रामीण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा …………………….
मजदूरों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अधिकारियों का दबाव
वीबी-जी रामजी योजना के तहत मजदूरों की लगातार कम होती उपस्थिति को लेकर अब अधिकारी ग्राम प्रधानों पर दबाव बना रहे हैं। एपीओ से लेकर बीडीओ तक लगातार ग्राम प्रधानों को फोन कर मजदूरों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दे रहे हैं। अधिकारियों की ओर से काम शुरू कराने और अधिक से अधिक मजदूरों को कार्यस्थल तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रधानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि जिले में योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है।
…………………….
वीबी-जी रामजी योजना : विकासखंडवार मजदूरों की संख्या
विकासखंड 23 नवंबर 24 नवंबर 25 नवंबर
ऐरायां 0 26 20
अमौली 17 53 22
असोथर 4 2 1
बहुआ 0 0 4
देवमई 0 2 1
धाता 0 5 5
हसवा 0 6 5
खजुहा 12 18 5
मलवां 0 2 2
तेलियानी 3 16 22
विजयीपुर 0 7 2
हथगाम 37 27 0
भिटौरा 0 0 0
………………
बयान……
विगत 20 वर्षों से मानदेय बहुत कम है। 11 हजार रुपये में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। तकनीकी रूप से भी कई दिक्कतें आ रही हैं। एनएमएमएस एप हर सप्ताह अपडेट होता है, जिससे उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती और मजदूर काम पर नहीं आते। दो माह से मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ है, जबकि सात दिन में भुगतान की गारंटी थी। – आदित्य सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा
………………
मजदूरों को डिमांड के अनुसार काम दिया जा रहा है। मजदूरों की मजदूरी भी बढ़ाई गई है। एप से संबंधित दिक्कतों को दूर कराया जाएगा। शासन से मजदूरी का बजट आने पर श्रमिकों के खातों में भुगतान पहुंच जाएगा। – अश्विनी कुमार सोनकर, उपायुक्त वीबी-जी रामजी
…………….
फोटो 3- लवलेश।
हसवा ब्लॉक के गेंदुरी गांव निवासी लवलेश का कहना कि हम गरीब मजदूर हैं, रोज कमाकर परिवार का पेट पालते हैं। मनरेगा में काम किया, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। बच्चों की पढ़ाई से लेकर राशन तक का खर्च उधार लेकर चलाना पड़ रहा है। आखिर मेहनत की कमाई के लिए इतना इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।
……………………
फोटो 4- रामकली।
हसवा ब्लॉक के गेंदुरी गांव निवासी रामकली का कहना है कि काम करने के बाद एक माह से मजदूरी का पैसा नहीं मिला है। मजदूरी ही परिवार चलाने का सहारा है। उधार लेकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। सरकार समय से काम और भुगतान की गारंटी दे, ताकि मजदूरों को आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।
