Mahoba News:1.21 करोड़ से होगा जनपद में पांच चेकडैम का निर्माण – Five Check Dams Will Be Constructed In The District At A Cost Of 1.21 Crore
महोबा। लघु सिंचाई विभाग की ओर से जनपद में चार चेकडैमों का निर्माण कराया जाएगा। जिला योजना के तहत प्रस्तावित किए गए इन चेकडैमाें के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। ब्लॉक कबरई क्षेत्र में तीन जबकि जैतपुर क्षेत्र में दो चेकडैम बनेंगे। इससे आसपास जलस्तर बेहतर और किसानों को सिंचाई लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
कार्ययोजना के तहत ब्लॉक कबरई में 20.4 लाख की लागत से पहरा में चेकडैम, 26.21 लाख से छानीकला में, 23.75 लाख से मकरबई में, ब्लॉक जैतपुर में 24.6 लाख से छितरवारा और 26.03 लाख की लागत से लाड़पुर में चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके बाद काम शुरू होगा। विभाग की ओर से काम पूरा होने की समय-सीमा चार माह निर्धारित की गई है। उधर, लघु सिंचाई प्रखंड महोबा के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता का कहना है कि पांच चेकडैम निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। चेकडैम बनने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा और आसपास का जलस्तर भी बेहतर होगा।
