रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:पांच निरीक्षकों को मिली थानों की कमान – Five Inspectors Given Charge Of Police Stations

November 29, 2026


उरई। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच निरीक्षकों समेत 63 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

इसमें छह थानों के प्रभारी बदले गए हैं। कई उपनिरीक्षकों को थानों से हटाकर अलग-अलग शाखाओं और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कालपी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अमीराम को रेढ़र, जयप्रकाश चौबे को कुठौंद, विनोद कुमार मिश्र को एट और राजेश पाल सिंह को कोंच थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं माधौगढ़ थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार मिश्र के स्थान पर वेद प्रकाश पांडेय को भेजा गया है।

इसके अलावा एट थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को कोटरा भेजा गया है, जबकि रेढ़र थानाध्यक्ष अभिनेन्द्र सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। हिमांशु श्रीवास्तव को सर्विलांस प्रभारी, पप्पू आदिवासी को विशेष जांच प्रकोष्ठ और अजीत कुमार को जनसूचना सेल की जिम्मेदारी दी गई है। शिवशंकर प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है।

उप निरीक्षकों के साथ मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। डकोर और नदीगांव थानों में कई पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है।

इसके अलावा न्यायालय सुरक्षा, अभियोजन कार्यालय, साइबर सेल, मीडिया सेल, वीआईपी सेल और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी नई तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कुल 63 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और कार्य आवंटन किए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X