रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:सीनियर क्रिकेट लीग में ऑलराउंडर और सत्यम स्पोर्ट्स जीता – All-rounder And Satyam Sports Won In The Senior Cricket League

November 29, 2026


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से हुआ आयोजन, सीनियर लीग में खेले जा चुके 81 मैच

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से पर्यवेक्षण में 10वीं हरिद्वार सीनियर जिला क्रिकेट लीग के तहत दो मैच खेले गए। इनमें ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब और सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीमें विजयी रहीं। अब तक लीग में कुल 81 मैच खेले जा चुके हैं।

पहला मैच ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब बनाम वंडर्स क्रिकेट एकेडमी के बीच वीजी स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान रुड़की में हुआ। टॉस जीतकर ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 373 रन बनाए। देवांशु जोशी ने 83 गेंदों पर 133 रन और पार्थ रावत ने 101 गेंदों पर 126 रन की शानदार पारी खेली।

वैभव भट्ट ने 27 रन (नाबाद) का योगदान दिया। जवाब में वंडर्स क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब की ओर से गाजी अब्बास ने 5 विकेट और जितेंद्र कुमार व फरहान अली ने 3-3 विकेट लिए। ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने 281 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच देवांशु जोशी चुने गए।

दूसरा मैच सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पोर्ट्स हब सीसी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स हब सीसी की टीम 21.4 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से शुभम मोंगा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज उज्ज्वल चौधरी ने 14 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि प्रभात यादव ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में भाव्या गोयल ने 18 गेंदों पर 27 रन और उज्ज्वल चौधरी ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए। सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से मैच जीता। उज्ज्वल चौधरी मैन ऑफ द मैच बने। लीग के समूह मुकाबलों में ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब और पैशनेट क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने समूह में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव अमित कुमार रॉय ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब बनाम सत्यम स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी, पैशनेट क्रिकेट एकेडमी बनाम प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी, किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी और लक्सर क्रिकेट एकेडमी बनाम एसएस क्रिकेट एकेडमी के बीच होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X