Gurugram News:मंदिर में बाल संस्कार केंद्र खुला – Child Sanskar Kendra Opened In The Temple
गुरुग्राम। विश्व जागृति मिशन के तहत रविवार को श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में आदर्श बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में ओमप्रकाश कथूरिया, निशी अरोड़ा और ममता जुनेजा मुख्य अतिथि रहे। केंद्र में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य और योग सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर सुभाष ग्रोवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
