रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चोरी के बदले नशा और खाना:मासूमों से कराते थे वारदात, गिरोह का हैरान करने वाला तरीका; पुलिस भी चाैंक गई – Gang Used Children To Commit Thefts Busted Police Arrest Five Accused
आगरा

चोरी के बदले नशा और खाना:मासूमों से कराते थे वारदात, गिरोह का हैरान करने वाला तरीका; पुलिस भी चाैंक गई – Gang Used Children To Commit Thefts Busted Police Arrest Five Accused

November 29, 2026


Gang used children to commit thefts busted police arrest five accused

गिरोह बच्चों से कराता था चोरी।
– फोटो : freepik

विस्तार

नशे और खाने का लालच देकर बालक से चोरी व छिनैती कराने के आरोप में रकाबगंज पुलिस ने दिल्ली के शिव विहार निवासी मौसा विजय उर्फ काले व हिमांशु, दोनों की पत्नियों और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। उनके पास से मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और पेंडल सहित अन्य सामान बरामद किए गए।

एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को बिजलीघर चौराहे पर महिला का पर्स चोरी होने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने यमुना किनारे से पांचों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला मामला सामने आया। गिरोह के सदस्य पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों व लोगों की रेकी करते थे। इसके बाद बालक को चोरी या छिनैती के लिए भेज देते थे। माल मिलने पर जब वह आरोपियों को सौंप दिया जाता था, तब इसके बदले में बालक को नशीली सामग्री और खाना देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X