रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हल्द्वानी:जमरानी बांध परियोजना की लागत बढ़कर 5022 करोड़ पहुंची, डिजाइन बदलाव से बढ़ा बजट – Cost Of Jamrani Dam Project Rises To 5,022 Crore; Budget Increased Due To Design Changes
नैनीताल

हल्द्वानी:जमरानी बांध परियोजना की लागत बढ़कर 5022 करोड़ पहुंची, डिजाइन बदलाव से बढ़ा बजट – Cost Of Jamrani Dam Project Rises To 5,022 Crore; Budget Increased Due To Design Changes

November 29, 2026


Cost of Jamrani Dam project rises to 5,022 crore; budget increased due to design changes

जमरानी बांध।

विस्तार

सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जमरानी बांध परियोजना की कुल लागत अब 5022 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें वर्ष 1975 में खर्च किया गया 130 करोड़ रुपये भी शामिल है। 130 करोड़ को घटाने के बाद परियोजना पर अब नए सिरे से 4892 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। परियोजना की लागत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण साइड पेसिफिक डिजाइन परिवर्तन (पैसिफिक डिजाइन चेंज) है।

उपमहाप्रबंधक जमरानी परियोजना इकाई बीबी पांडेय ने बताया कि डिजाइन बदलते ही खोदाई, कंक्रीट और सरिया की मात्रा में बेतहाशा वृद्धि हो गई, जिससे बजट सीधे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई नए प्रावधान किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव नहर कवरिंग में हुआ है। पहले कवरिंग सिर्फ तीन किमी थी, अब वह बढ़कर 17 किमी हो गई है। इसके अलावा एक्सेलेरेशन कॉस्ट, पब्लिक डिमांड और जनसुविधाओं से जुड़े कामों को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। ईएफसी के बाद संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर ही आगे का निर्णय होगा।

गौरतलब है कि जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी निगम समेत 76 गांवों की पेयजल व्यवस्था के अलावा भाबर, तराई और उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X