रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:पांच वर्षों में सरकारी अस्पतालों में प्रसव घटा – Deliveries In Government Hospitals Decreased In Five Years

November 29, 2026


जिले में अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने का रुझान तेजी से घटा है। पांच साल में सरकारी अस्पतालों में प्रसव की हिस्सेदारी 72.4 प्रतिशत से घटकर 51.5 प्रतिशत रह गई।

दूसरी ओर निजी अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव का प्रतिशत 32.6 से बढ़कर 42.9 हो गया है। हालांकि कुल संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 88.8 से बढ़कर 94.9 प्रतिशत पहुंचा है। यानी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की हिस्सेदारी में 20.9 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस), मुंबई की ओर से कराए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-6 की जौनपुर जिला फैक्ट शीट में यह तस्वीर सामने आई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X