Chitrakoot News:आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आए खांसी, बुखार, पेट दर्द के मरीज – Patients With Cough, Fever, And Stomach Pain Arrived At The Arogya Health Fair
चित्रकूट। जिले में रविवार को हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, गले में संक्रमण की समस्या लेकर मरीज आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 988 मरीज आए। डॉक्टरों ने दवाओं के साथ कई मरीजाें को जांच का परामर्श दिया।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशुतोष उपाध्याय, खोह केंद्र में डॉ. अरुण कुमार पटेल ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। सबसे अधिक भीड़ सीतापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रही। यहां कुल 55 मरीज पहुंचे। सरधुवा में 49 मरीजों का इलाज हुआ। बछरन में 40, बगदरी में 41, बिहरवा में 47, दरसेड़ा में 43, देवल, रसिन व गनीवां में 42-42, इटवा डुडैला में 34, सरैंया में 29 और टिकरा में 32 मरीज आए। सबसे कम मरीज मारकुंडी में रहे, जहां केवल 19 मरीज ही इलाज कराने पहुंचे।
इलाज के लिए नहीं पहुंचे बच्चे
टिकरा, घुरेटनपुर व इटखरी में एक भी बच्चा इलाज कराने नहीं पहुंचा, जबकि बियावल में सबसे कम पांच पुरुष ही इलाज को पहुंचे। कई केंद्रों में जांच के लिए मरीजों को परेशानी भी उठानी पड़ी। काफी इंतजार के बाद खून की जांच हो सकी।
सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों में कुल 988 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा, जांच व परामर्श की सुविधा दी गई।

फोटो 29 सीकेटीपी 16 शहर की पीएचसी में मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद
