रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता – The True Strength Of An Organization Lies In Its Dedicated Workers

November 29, 2026


भाजपा की विस्तारित जिला कार्यसमिति में चुनाव-2027 की तैयारियों पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी। भाजपा की विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। जिला प्रभारी नवीन ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता का क्रियान्वयन समानता, सामाजिक न्याय और महिला अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सह प्रभारी विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ व्यवस्था है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विजय बहादुर रावत, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X