रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Almora News:भतरौंजखान के पास गहरी खाई में गिरा कैंटर, चमोली निवासी चालक की मौत – Canter Truck Falls Into A Deep Gorge Near Bhatraunjkhan; Driver, A Resident Of Chamoli, Dies
अल्मोड़ा

Almora News:भतरौंजखान के पास गहरी खाई में गिरा कैंटर, चमोली निवासी चालक की मौत – Canter Truck Falls Into A Deep Gorge Near Bhatraunjkhan; Driver, A Resident Of Chamoli, Dies

November 29, 2026


Canter truck falls into a deep gorge near Bhatraunjkhan; driver, a resident of Chamoli, dies

सर्च अभियान चलाकर चालक के शव को ढूंढती पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम। स्रोत: पु

अल्मोड़ा। भतरौंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरिधार से मोहान की ओर जा रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल सर्विस की संयुक्त टीम ने रातभर चले सर्च अभियान और कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से चालक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग पर चरिधार से लगभग एक किमी नीचे मोहान की ओर एक कैंटर वाहन यूके 11सीए 2788 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, एसडीआरएफ और फायर स्टेशन रानीखेत की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर कैंटर खाई में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला।

संयुक्त टीमों ने रात में ही खाई में उतरकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन घना अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी ढलान होने के कारण चालक का पता नहीं चल सका। तीनों टीमों ने लगातार संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रखा और अथक प्रयासों के बाद गहरी खाई से चालक का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचाया। मृतक चालक की पहचान हीरा सिंह (35) निवासी ग्राम लनतरा, थाना नंदानगर घाट (जिला चमोली) के रूप में हुई है। रानीखेत की सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X