रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:10वीं शताब्दी के गोपेश्वर शिवालय का होगा सौंदर्यीकरण – The 10th-century Gopeshwar Shiva Temple Will Undergo Beautification

November 29, 2026


अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के दौलाघाट स्थित 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक गोपेश्वर महादेव मंदिर को सहेजकर इसे धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर पहचान दिलाने की कवायद शुरू हुई है। योजना के तहत मंदिर का सौंदर्यीकरण कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग को शासन से 98 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो गया है।

सिंचाई विभाग लोगों की आस्था से जुड़े इस प्राचीन शिवालय को भव्य रूप देकर यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करेगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से विभाग को 98 लाख की राशि अवमुक्त हो चुकी है। मंदिर के क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से यहां के स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगा कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट का निर्माण भी किया जाएगा। इससे यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को घाट में स्नान आदि की सुविधा मिलेगी। वहीं इससे उनके लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन करना आसान होगा।

—–

चेकडैम से होगा पानी का संरक्षण

– योजना के तहत मंदिर में जल संरक्षण के लिए चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इससे बारिश के जल का संरक्षण कर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगी। चेकडैम के बनने से मंदिर के आसपास सूख चुके जलस्रोत फिर रिचार्ज होंगे।

–

कोट

ऐतिहासिक गोपेश्वर मंदिर में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यो के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। टेंडर प्रकिया पूरी होते ही इस प्राचीन विरासत के संरक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा।

– प्रशांत पंत, एई, सिंचाई विभाग अल्मोड़ा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X