कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत; डिवाइडर से टकराकर पलटी थी – Delhi-mumbai Expressway Invites Accidents, Three Lives Lost Again

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
November 29, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में नीमली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।
सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नीमली गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी खाते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें: महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस की तैयारी: 500 महिलाओं को चुनाव लड़ने की ट्रेनिंग देगी पार्टी,2 दिसंबर से शुरुआत
पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें राजेश कुमार (50) और मोनिका (45) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के चलते कार के असंतुलित होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
November 29, 2026
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का सरकार पर बड़ा आरोप विस्तार संसद के आगामी सत्र और परिसीमन की चर्चाओं के बीच कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए परिसीमन के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। उनका […]
November 28, 2026
पुलिस लाइन मैस में गड़बड़ी पर ASI बर्खास्त विस्तार राजस्थान के कोटा में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं और जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस लाइन मैस में पिछले छह महीने से चल रही गड़बड़ियों की जांच के बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रूपराम मीणा […]
November 27, 2026
नीट स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत विस्तार शहर में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हॉस्टल की चार मंजिला इमारत की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल में हुई। मृतक की पहचान […]
