रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छतरपुर की मशहूर केसर बर्फी घर पर बनाएं, 400 रुपए किलो है कीमत, एक्सपर्ट से जानें आसान रेसिपी
लाइफ़स्टाइल

छतरपुर की मशहूर केसर बर्फी घर पर बनाएं, 400 रुपए किलो है कीमत, एक्सपर्ट से जानें आसान रेसिपी

November 29, 2026


Last Updated:

छतरपुर स्थित प्रेम पैलेस होटल के हलवाई चंदू कुशवाहा बताते हैं कि वह सालों से मिठाइयां बनाने का काम करते हैं. अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयां बनाते हैं. हाल ही में एक ऐसी मिठाई तैयार की है जिसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इस मिठाई को केसर बर्फी कहते हैं.

ऐसे होती केसर बर्फी तैयार

अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं तो आप घर पर ही एक ऐसी मिठाई बना सकते हैं. जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खाना पसंद करते हैं. दरअसल , आप अपने घर में केसर बर्फी बना सकते हैं. इसे मावा और शक्कर से तैयार किया जाता है. साथ ही इलायची पीसकर डालते हैं. छतरपुर स्थित प्रेम पैलेस होटल के हलवाई चंदू कुशवाहा बताते हैं कि वह सालों से मिठाइयां बनाने का काम करते हैं. अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयां बनाते हैं. हाल ही में एक ऐसी मिठाई तैयार की है जिसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इस मिठाई को केसर बर्फी कहते हैं.

ऐसे होती केसर बर्फी तैयार

चंदू उस्ताद बताते हैं कि इस मिठाई को मावा और शक्कर से तैयार किया जाता है. सबसे पहले शुद्ध मावा (खोवा) ले आना है. इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप 4 किलो की मिठाई बना रहे हैं तो मावा में 2 से ढाई किलो शक्कर मिला सकते हैं. इलायची भी पीसकर डालते हैं. साथ ही इसमें केसर मिला देना है. इस मिठाई में केसर भी काटकर मिलाते हैं तो इस मिठाई को केसर बर्फी कहते हैं.

400 रुपए किलो बिकती मिठाई

चंदू बताते हैं कि इस केसर बर्फी को छतरपुर में बच्चों से लेकर बूढ़े तक खाते हैं. जिले में सालभर ये मिठाई डिमांड में रहती है. ये मिठाई सही दाम में भी खरीदने को मिल जाती है. 1 किलो मिठाई 400 रुपए में खाने को मिल जाती है.

मावा में कम शक्कर ही डालें

चंदू बताते हैं कि इस मिठाई को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. हालांकि, मावा में शक्कर की मात्रा का ध्यान देना जरूरी है. क्योंकि ज्यादा शक्कर मिठाई का टेस्ट बदल सकती है. इसलिए 4 किलो मावा में 2 किलो शक्कर ही मिलाएं और ऊपर से केसर डालना है.चंदू बताते हैं कि छतरपुर जिले में मावा की बनी मिठाई ही ज्यादातर लोग पसंद करते हैं.  इसलिए हमारे होटल में मावा की ही सबसे ज्यादा मिठाइयां बनाई जाती हैं.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X