तेजी से भागदौड़ भरी जिंदगी में हम शरीर की थकान तो पहचान लेते हैं, लेकिन मन कब थकने लगा है, इसका एहसास अक्सर देर से होता है। पढ़ाई का दबाव, बेहतर करियर की चिंता, दूसरों से तुलना और भविष्य को लेकर अनिश्चितता धीरे-धीरे मानसिक सुकून छीन सकती है। यही वजह है कि स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं सभी उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
स्कूली बच्चे हों या युवा, सभी मेंटल हेल्थ की समस्याओं का शिकार देखे जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 65% छात्र किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन भी युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जाइटी को गंभीर चुनौती मानता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर स्ट्रेस-एंग्जाइटी को बढ़ने से कैसे रोकें और अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में कौन से बदलाव करें?
2 of 4
स्ट्रेस और मेंटल हेल्थ की समस्याएं
– फोटो : Adobe Stock Photo
पहले स्ट्रेस और एंग्जायटी के बारे में जान लीजिए
स्ट्रेस और एंग्जायटी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं, जो आजकल तेजी से बढ़ रही हैं।दोनों एक-दूसरे से जुड़ी हैं, लेकिन इनके कारण और अनुभव अलग हो सकते हैं।
- स्ट्रेस शरीर और दिमाग की किसी चुनौती, दबाव या मुश्किल परिस्थिति के प्रति प्रतिक्रिया है। परीक्षा, काम का दबाव, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक समस्याएं या भविष्य की चिंता आपको स्ट्रेस में डाल सकती है।
- वहीं एंग्जायटी किसी संभावित खतरे, अनिश्चितता या भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित रहने को कहा जाता है। कई बार चिंता का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता, फिर भी मन में डर और बेचैनी बनी रहती है।
3 of 4
योग-व्यायाम मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
– फोटो : Freepik.com
कैसे पाएं इन समस्याओं में आराम?
मनोचिकित्सक कहते हैं, स्ट्रेस-एंग्जायटी से बचने के लिए अपने विचारों को नियंत्रित करने वाले उपाय करें। लगातार एक ही बात सोचने के बजाय ध्यान को किसी दूसरे काम में लगाएं। इससे दिमाग को उस चिंता से थोड़ी राहत मिल सकती है।
- एंग्जाइटी महसूस हो तो कुछ देर गहरी और धीमी सांस लें।
- थोड़ी देर सीढ़ियां चढ़ें या टहलें।
- जिस बात से चिंता हो रही है, उसे पहचानने की कोशिश करें।
- नकारात्मक विचारों से ध्यान हटाकर किसी दूसरे काम में लगाएं।
- अपनी भावनाओं को किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें।
4 of 4
स्ट्रेस की समस्या
– फोटो : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में करें बदलाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसिक सेहत को बेहतर रखने के लिए जीवनशैली की कुछ आदतें मददगार हो सकती हैं। नियमित व्यायाम और योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अच्छी नींद और पौष्टिक व संतुलित भोजन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करके, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपनी परेशानियों को मन में दबाने के बजाय खुलकर बात करें। ये छोटी-छोटी चीजें आपकी परेशानी को कम करने में मदद कर सकती हैं।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।