रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई:ट्रेलर लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 क्विंटल स्क्रैप से भरी पिकअप जब्त – Trailer Loot Accused Igar Khan And Seized Pickup Carrying 25 Quintals Illegal Scrap Suspected From Secl, Railw
कोरबा

कोरबा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई:ट्रेलर लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 क्विंटल स्क्रैप से भरी पिकअप जब्त – Trailer Loot Accused Igar Khan And Seized Pickup Carrying 25 Quintals Illegal Scrap Suspected From Secl, Railw

November 29, 2026


कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रेलर वाहन से लूट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का परिवहन करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने सुरकछार में खड़ी ट्रेलर से लूट करने वाले फरार आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम इगर खान उर्फ शहद उर्फ राजा खान है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

ट्रेलर लूट का मामला

प्रार्थी वेद प्रकाश सिंह ने 12-10-2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामबाबू कैंप सुरकछार के पास खड़ी उनकी और सृजपाल की ट्रेलर गाड़ियों को निशाना बनाया गया था। आरोपी मुंशी विकास यादव और उसके साथियों ने तलवार से डरा धमकाकर टायरों को लूटने का प्रयास किया था। हल्ला मचाने पर आरोपी टायर छोड़कर भागने लगे थे। इसके बाद वे सृजपाल की ट्रेलर के डिब्बे का दरवाजा खोलकर दो बैटरी, जैक और व्हील पाना लूटकर ले गए थे। इस संबंध में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

अवैध कबाड़ परिवहन की कार्रवाई

दूसरे मामले में 28-11-2026 को इमली पतरापारा फील्ड के स्टाफ आरक्षक टाउन पेट्रोलिंग पर तैनात थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांकी से कुसमुंडा की ओर एक अवैध कबाड़ वाहन जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना देकर घुमका देव खदान के पास मुख्य सड़क पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन वहां से गुजरता हुआ दिखाई दिया। गाड़ी को रोककर जांच करने पर उसमें लगभग 25 क्विंटल लोहे का कबाड़ और अन्य सामग्री भरी हुई मिली।

वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रथम यादव उर्फ निक्कू बताया है। गाड़ी के संबंध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने वाहन और कबाड़ को इस्तगासा क्रमांक 04/26 के तहत जब्त कर लिया है। इस मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीएल, सीएसईबी और सीएसआईडीसी को पहचान की कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। पुलिस द्वारा माल के असली मालिक की तलाश लगातार जारी है।

ट्रेलर लूट का फरार आरोपी और ,25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त

ट्रेलर लूट का फरार आरोपी और ,25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त

ट्रेलर लूट का फरार आरोपी और ,25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त

ट्रेलर लूट का फरार आरोपी और ,25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X