रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Almora News:बख गांव में मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद, रेस्क्यू सेंटर भेजा – Female Leopard Trapped In A Cage In Bakh Village; Sent To A Rescue Center
अल्मोड़ा

Almora News:बख गांव में मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद, रेस्क्यू सेंटर भेजा – Female Leopard Trapped In A Cage In Bakh Village; Sent To A Rescue Center

November 29, 2026


Female leopard trapped in a cage in Bakh village; sent to a rescue center

बख गांव में पिंजरे में कैद मादा तेंदुए का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत- वन विभाग

अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की धमक से लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। तेंदुओं की आबादी की ओर लगातार बढ़ी सक्रियता ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। इस बीच राहत भरी खबर है कि बख गांव में खौफ का कारण बनी मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गई। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को फंसा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया।

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि मादा तेंदुआ अब तक गांव में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुकी है। लोगों की शिकायत पर दस दिन पहले यहां पिंजरा लगाया गया था। बताया कि पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ की उम्र सात से आठ साल के बीच है। जहां पशु चिकित्सक तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

कर्नाटक खोला में कई बार तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ

नगर के कर्नाटकखोला में शनिवार की रात करीब आठ बजे तेंदुआ लोगों के घरों के आसपास चहलकदमी करता नजर आया। तेंदुए की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। रविवार की सुबह भी क्षेत्र में लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। वहीं देवली गांव में शनिवार को एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया तो लोगों में खौफ औ बढ़ गया। बीते मंगलवार को यहां भी एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X