रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम – Cultural Programs Took Center Stage At The Annual Festival

November 29, 2026


फोटो

रुद्रप्रयाग। एसजीआरआर तिलणी में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी जी ने किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों गढ़वाली लोकगीत, कुमाउंनी, हिंदी, राजस्थानी, देशभक्ति, पंजाबी आदि की प्रस्तुति दी। बच्चों ने मां नंदा देवी राजजात यात्रा का मंचन किया। चक्रव्यूह के मंचन ने दर्शकों को भावुक किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रतिभा का विकास होता और छात्र-छात्राओं को अपने मूल्यांकन का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और शाॅल भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष व अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X