शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? नहीं निकलेगी धूप, बढ़ेगी इंदौर में ठंडक, दिन का पारा गिरा – What Will The Weather Be Like In Indore Today? There Will Be No Sunshine, The Chill Will Intensify, And Daytim
धार

इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? नहीं निकलेगी धूप, बढ़ेगी इंदौर में ठंडक, दिन का पारा गिरा – What Will The Weather Be Like In Indore Today? There Will Be No Sunshine, The Chill Will Intensify, And Daytim

October 30, 2026


What will the weather be like in Indore today? There will be no sunshine, the chill will intensify, and daytim

इंदौर का मौसम
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में अब गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जबकि गुरुवार रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह भी धूप निकली, लेकिन दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहने का अनुमान है। अब लगातार मौसम में ठंडक घुलेगी। सुबह आठ बजे तक लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार की सुबह भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा।

अरनब तूफान का असर इंदौर में भी देखने को मिल रहा है, लेकिन शहर में न तो तेज बारिश हुई और न ही बूंदाबांदी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार सुबह इसी समय तापमान 23 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंडक बढ़ेगी और आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। नवंबर से ठंडी हवाएं भी चलने लगेंगी।

गुरुवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान बढ़ा हुआ रहा। लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हुई। गुरुवार रात का तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। मौसम में यह बदलाव बादलों के छाए रहने के कारण हुआ।

शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। हवाओं की गति सामान्य रही और उनकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। फिलहाल इंदौर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है। इस कारण दृश्यता भी सामान्य बनी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X