शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़ में गिरी आकाशीय बिजली:मकान की छत टूटी, दीवारों में आई दरारें; लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची युवती – Lightning Strike In Hapur Causes Losses Worth Lakhs
हापुड़

हापुड़ में गिरी आकाशीय बिजली:मकान की छत टूटी, दीवारों में आई दरारें; लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची युवती – Lightning Strike In Hapur Causes Losses Worth Lakhs

October 30, 2026


Lightning strike in Hapur causes losses worth lakhs

आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाह कमाल में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में घर में मौजूद युवती बाल-बाल बच गई, जबकि लाखों रुपये के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए।

मकान स्वामी आशीष गुप्ता के अनुसार, सुबह घर से निकलने की तैयारी के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे पंखे, टीवी, फ्रिज, एसी, इन्वर्टर और चार्जर समेत पूरी वायरिंग जल गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X