शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीईटी परीक्षा:शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों के हुजूम के चलते सीट के लिए मारामारी – Scramble For Seats On Trains In Shahjahanpur Due To A Surge Of Pet Candidates
शाहजहांपुर

पीईटी परीक्षा:शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों के हुजूम के चलते सीट के लिए मारामारी – Scramble For Seats On Trains In Shahjahanpur Due To A Surge Of Pet Candidates

October 30, 2026


Scramble for seats on trains in Shahjahanpur due to a surge of PET candidates

स्टेशन पर उमड़ी भीड़

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मच गई। सीट पर कब्जा जमाने के लिए अभ्यर्थी एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस दौरान ट्रेन में सीट पाने के लिए काफी मारामारी रही। भीड़ के चलते सामान्य यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही अभ्यर्थियों का हुजूम कोचों की ओर दौड़ पड़ा। जनरल कोच में पहले से ही यात्रियों की भीड़ थी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति और भीड़भाड़ वाली हो गई। सामान्य यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत हुई। पीईटी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन कराने में जुटे रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X