शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जेड प्लांट में डाल दें 3 चीजें, रॉकेट की तरह बढ़ेगा पौधा, हो जाएगा जंगल जैसा घना
लाइफ़स्टाइल

जेड प्लांट में डाल दें 3 चीजें, रॉकेट की तरह बढ़ेगा पौधा, हो जाएगा जंगल जैसा घना

October 30, 2026


Last Updated:

Jade Plant Growing Tips : दीवाली की तैयारियां चल रही हैं. दशहरा के बाद से ही लोग घरों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं. दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का पूजा होती है. दीपावली पर घर-आंगन में शुभ पौधे भी लग सकते हैं. ऐसा ही एक धार्मिक महत्व का पौधा है जेड प्लांट. यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक है. इस पौधे को घर में लगाने या खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. यह दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का होता है. अगर शुक्रवार को पौधा नहीं लगा पा रहे हैं, तो आप इसे बुधवार के दिन भी लगा सकते हैं. बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, व्यापार और आर्थिक उन्नति से है. अगर पहले से जेड प्लांट पौधा घर में लगा हुआ है तो इसे घना कैसे बना सकते हैं, कैसे इसकी देखभाल करते हैं, आइये जानते हैं.

Jade Plant Ko Kaise Badhaye : जेड प्लांट या क्रासुला वास्तु के लिहाज से धन-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. घर के मुख्य दरवाजे के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसे कुबेराक्षी पौधा भी कहा जाता है. माना जाता है कि यह पौधा कुबेर देवता को प्रिय है. यह पौधा आसानी से लग जाता है. इसे कटिंग से भी लगा सकते हैं. यह एक इनडोर प्लांट है. वैसे तो इसे लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से सितंबर माह तक होता है. इस दिवाली आप इस इस पौधे को लगा सकते हैं. इसे ‘मनी ट्री’ भी कहा जाता है. जेड प्लांट की देखभाल कैसे करनी है, कब पानी देना चाहिए, कितनी देर तक धूप में रखना चाहिए, आइये जानते हैं.

जेड प्लांट एक इनडोर प्लांट नहीं है. इसे धूप चाहिए. अगर धूप नहीं मिलेगी तो पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी. पौधा खराब हो जाएगा. लोग इसे इनडोर प्लांट समझते हैं, नर्सरी में भी इसे इनडोर प्लांट के नाम से बेचते हैं लेकिन सच्चाई इसके उलट है. इसे अगर आपको घर के अंदर ही रखना है तो खिड़की के पास रखें. इस पौधे को कम से कम 6 इंच के गमले में लगाना चाहिए. मिट्टी का गमला सबसे अच्छा होता है. गमले में ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए. नर्सरी में 50-150 रुपये में इसका पौधा मिल जाता है. सरकारी नर्सरी में यह पौधा सिर्फ 30-40 रुपये में मिल जाएगा. अगर आपके पास जेड प्लांट का पौधा पहले से है तो इससे नए प्लांट तैयार कर सकते हैं. यानी पत्तियों से जड़े बनने लगती हैं. यह एक सकुलेंट पौधा है. इसे पानी की कम जरूरत होती है.

गमले की बगीचे की 60 परसेंट मिट्टी, 20 परसेंट कोकोपीट या सैंड (बालू/रेत), 20 परसेंट वर्मि कंपोस्ट या सड़े हुए गोबर की खाद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. पौधे को लगाने के बाद पानी दें. फिर इसे चार-पांच दिन बाद पानी दें. जब गमले की एक इंच मिट्टी सूख जाए, तभी पानी दें. अगर आप नवंबर माह में इस पौधे को दिवाली के समय लगाएं तो पानी-खाद कम ही दें. नवंबर-दिसंबर का सीजन में यह पौधा डोरमेंसी में चला जाता है. इस दौरान पौधे में ग्रोथ नहीं आती. पौधे के सुबह-शाम की धूप जरूर दिखाएं. फरवरी से पौधा ग्रोथ पकड़ेगा. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

कई बार जेड प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाती या सिकुड़कर गिरने लगती तो घबराएं नहीं. पौधे में पानी की कमी या ओवर वॉटरिंग की वजह से ऐसा होता है.नवंबर-दिसंबर में पौधे की पत्तियां झड़ जाती हैं. इस पौधे को कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है, ऐसे में दो चुटकी चूना पानी में घोलकर गमले में डाल दें. पौधा फिर से हरा-भरा हो जाएगा. अगर चूना ना मिले तो चॉक का चूर्ण बनाकर घोल तैयार कर लें और गमले में डाल दें. इस पौधे में नई पत्तियां लाने और घना बनाने के लिए फ्रेश चाय पत्ती भी गमले में डाल सकते हैं. इससे पौधे को ग्रोथ मिलेगी. अगर पौधा सूख रहा है तो एक चम्मच सीविड पानी में घोलकर गमले में डालें. यह ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है, इससे पौधा फिर से जीवित हो जाएगा.  

जेड प्लांट घना बनाने के लिए जरूरी है कि इसकी सही समय पर पिंचिंग की जाए. इससे नई शाखाएं आएंगी और पौधा घना हो जाएगा. सही समय पर कटाई-छंटाई (प्रूनिंग) की जाए. प्रूनिंग के लिए फरवरी माह सबसे बढ़िया रहता है. पौधा अगर पुराना है और उसमें कई खाद डालने के बाद भी ग्रोथ नहीं आ रही है तो प्लांट को दूसरे गमले में लगा दें. अगर रिपॉटिंग नहीं करेंगे तो जड़ों में फंगस लग जाएगी और पौधा खराब हो जाएगा. दूसरे गमले में प्लांट को लगाते समय मिट्टी में चाय पत्ती और पिसी हुई सरसों खली जरूर मिला लें. इससे पौधा जल्दी हरा-भरा हो जाएगा.

जेड प्लांट के तने को मोटा करने बनाने के लिए एक बहुत ही आसान ट्रिक हैं. एक जैसी साइज की जेड प्लांट की कटिंग लें. इनकी पत्तियां हटा दें. सबको एक धागे से एकसाथ बांध दें. अब गमले में इसे लगा लें. कुछ ही दिनों में इनमें जड़ें विकसित हो जाएंगीं. समय-समय पर पौधे की गुड़ाई करते रहें. जब नई शाखाएं आ जाएं तो प्रूनिंग कर दें. एकसाथ कई कटिंग के साथ लगाया गया पौधे के तना मोटा होता है. पौधा घना दिखाई देगा. आप चाहें तो एक गमलें में 5-6 कटिंग भी लगा सकते हैं. कटिंग लगाने के बाद तुरंत पानी न दें. जब मिट्टी हल्की सी सूख जाए, तब पानी दें. ज्यादा कटिंग लगाने पर इससे निकलने वाली पत्तियों से पौधा घना नजर आएगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X