शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दुबई आने-जाने के लिए 3 भाइयों ने खरीदा अपना प्लेन, विमान पर लिखवाया अपना नाम, बोले- ‘इसमें नैनो इतनी जगह है’
वायरल

दुबई आने-जाने के लिए 3 भाइयों ने खरीदा अपना प्लेन, विमान पर लिखवाया अपना नाम, बोले- ‘इसमें नैनो इतनी जगह है’

October 30, 2026


Last Updated:

बेंगलुरु में रहने वाले तीन भाइयों ने मिलकर 4 सीटर प्राइवेट प्लेन खरीदा है, जिस पर उनके नाम के शुरुआती अक्षर BMD लिखे हुए हैं. तीनों भाई अक्सर बिजनेस के सिलसिले में दुबई जाते हैं, इसलिए उन्होंने अपना विमान खरीदने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विमान का इंटीरियर और उसकी खासियत देखकर लोग हैरान हैं.

दुबई आने-जाने के लिए 3 भाइयों ने खरीदा अपना प्लेन, विमान पर लिखवाया अपना नामZoom

दुबई आने-जाने के लिए 3 भाइयों ने खरीदा अपना प्लेन(फोटो: X-@@SitamarhiJila)

अपनी गाड़ी खरीदने का सपना तो बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन अगर कोई कहे कि तीन भाइयों ने मिलकर अपना हवाई जहाज ही खरीद लिया है, तो यह बात सुनकर हैरानी होना लाजमी है. आमतौर पर विमान खरीदना किसी बड़ी कंपनी या अमीर कारोबारी का काम माना जाता है, लेकिन बेंगलुरु के तीन भाइयों ने मिलकर अपने लिए एक छोटा 4 सीटर प्लेन खरीदा है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस विमान को अपनी अलग पहचान भी दी है. प्लेन पर तिरंगे के नीचे तीनों भाइयों के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं. सोशल मीडिया पर इस छोटे विमान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्लेन की खासियत सुनकर लोग हैरान हैं, खासकर तब जब इसके मालिक ने बताया कि अंदर की जगह टाटा नैनो कार जितनी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स विमान के पास जाकर उसका नजदीक से वीडियो बनाता दिखाई देता है. प्लेन को एक रनवे के पास कवर करके पार्क किया गया है. वीडियो बनाने वाला शख्स जब इसके मालिकों से बातचीत करता है, तो उन्हें पता चलता है कि यह विमान तीन भाइयों ने मिलकर खरीदा है. भाइयों ने विमान पर अपने नाम के पहले अक्षर भी लिखवाए हैं. उन्होंने बताया कि BMD का मतलब बिष्णु, मनोज और दीपक है. ये तीनों उनके नाम के शुरुआती अक्षर हैं. इन्हें उन्होंने विमान पर तिरंगे के नीचे लिखवाया है. इस तरह प्लेन सिर्फ उनके इस्तेमाल का साधन नहीं, बल्कि तीनों भाइयों की पहचान भी बन गया है.

प्लेन पर क्यों लिखा होता है VT?
वीडियो में बातचीत के दौरान विमान के मालिकों ने VT लिखे होने की वजह भी बताई. उनके मुताबिक, भारतीय विमानों पर VT लिखा होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय में इसका संबंध ‘विक्टोरिया टेरिटरी’ से था. हालांकि, इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. विमान के मालिक ने यह भी बताया कि इसमें चार यात्रियों के अलावा पायलट और को-पायलट के लिए भी सीटें होती हैं. यानी यह एक छोटा विमान है, जिसमें कुल छह लोगों के बैठने की व्यवस्था बताई गई है. वीडियो में प्लेन की बनावट और उसके आकार को देखकर लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X