अंबिकापुर:आईसीयू में 2 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर, जांच में हुआ खुलासा,अब एफआईआर – Ambikapur: Doctor’s Mbbs Degree Found Fake At Hospital Icu; Health Department Seeks Police Action

श्री महावीर अस्पताल
October 30, 2026

श्री महावीर अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अंबिकापुर स्थित श्री महावीर अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत फर्जी चिकित्सक का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान अस्पताल में दो वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ. नुरूल आलम की एमबीबीएस की डिग्री फर्जी निकली। निरीक्षण में लैब टेक्नीशियन के पास भी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस मामले में विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर मणिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने फर्जी चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी डॉ. पीके सिन्हा की संयुक्त टीम ने श्री महावीर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने वहां कार्यरत चिकित्सकों और कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता, डिग्री तथा पंजीयन दस्तावेज का सत्यापन किया। जांच टीम ने जब आईसीयू में कार्यरत डॉ. नुरूल आलम से डिग्री मांगी, तो उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री सौंपी। अधिकारी ने डिग्री में दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन किया, तो उसमें किसी अन्य चिकित्सक की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी के पास कोई वास्तविक डिग्री नहीं थी और वह अनधिकृत रूप से काम कर रहा था।
लैब टेक्नीशियन भी बिना वैध दस्तावेज के मिला
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक और बड़ी अनियमितता मिली। विभाग की टीम ने पाया कि अस्पताल में मेडिकल लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत सुमन राजवाड़े भी बिना किसी वैध दस्तावेज के काम कर रहे थे। विभाग ने सुमन राजवाड़े के विरुद्ध वैधानिक और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन से पूछा है कि उसने नियुक्ति से पहले डॉ. नुरूल आलम की डिग्री, पंजीयन और योग्यता का सत्यापन क्यों नहीं किया।
ये भी पढ़ें: अर्नब चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी,पलटी धान की पकी फसल
अस्पताल पर पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
श्री महावीर अस्पताल पर पूर्व में भी नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। अक्तूबर 2026 में जिला प्रशासन ने इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना की अनियमितता की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित किया था। जांच में सामने आया था कि न्यूरो सर्जरी करने वाले चिकित्सक का नाम पंजीयन दस्तावेज में दर्ज नहीं था। अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी परिजनों से 87 हजार 300 रुपये वसूलने का आरोप लगा था।
November 13, 2026
चिरमिरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी गिरफ्तार। पुलिस ने जशपुर से भागलपुर तक तलाश के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेजा।
November 13, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार सूरजपुर जिले में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने और मामले को हादसा बताने की साजिश रचने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की नाले में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों ने […]
November 12, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं विस्तार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। […]
